नशा कारोबारी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस।/ महराजगंज: स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी के प्रयास में लगे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उक्त युवक नेपाल राष्ट्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई कराने की साजिश में शामिल था और एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में ठूठीबारी कोतवाली पुलिस प्रशासन ने मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र गड़ौरा चीनी मिल के समीप से वांछित अभियुक्त अंकेश पुत्र प्रेम बहादुर निवासी लोहरौली को धरदबोचा है। पूछताछ में उसने तस्करी से जुड़े अहम सुराग भी दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताते चले कि बीते दिन मंगलवार को 22वी वाहिनी एसएसबी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव, आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर वैभव कुमार यादव और ठूठीबारी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने भरवलिया गांव के समीप से एक संदिग्ध बाइक सवार युवक के कब्जे से 30 पुड़ियों में 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। गिरफ्तारी के उसने बताया कि लोहरौली के अंकेश ने मादक पदार्थ को नेपाल में सप्लाई करने के लिए दिया था। इस आधार पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने प्रयास में लग गई थी।फिलहाल वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
इस संबंध कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि नशीली पदार्थ के कारोबार में शामिल और एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त अंकेश को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।






