उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगलखनऊ

NCCA लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद पुष्कर शर्मा का वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए चयन

इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से आगे बढ़ते हुए, केन्या टीम के होनहार बल्लेबाज़ के रूप में जर्सी रवाना होंगे पुष्कर

जन एक्सप्रेस लखनऊ: क्रिकेट जगत से गर्व और उत्साह से भर देने वाली खबर आई है। इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस द्वारा प्रायोजित युवा क्रिकेटर पुष्कर शर्मा का चयन केन्या की राष्ट्रीय टीम में हुआ है, जो 21 अगस्त से 31 अगस्त तक जर्सी में होने वाली आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग ‘ए’ में हिस्सा लेगी। यह टूर्नामेंट 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन प्रोसेस का अहम हिस्सा है और इसमें खेले जाने वाले सभी मुकाबलों को लिस्ट ‘ए’ का दर्जा प्राप्त है।

पुष्कर शर्मा ने हाल ही में NCCA लीग में लगातार दो मैचों में 108 और 106 रनों की शतकीय पारियां खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी इस शानदार बल्लेबाज़ी ने उन्हें केन्या की राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित करवाया, जो आगामी मंगलवार को जर्सी रवाना होगी। इस प्रतियोगिता में केन्या को जर्सी, डेनमार्क, कुवैत, पापुआ न्यू गिनी और कतर जैसी टीमों से कड़ा मुकाबला करना है।

अपने चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए पुष्कर ने भावुक शब्दों में अपने परिवार, भगवान और स्पॉन्सर इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं हर उस व्यक्ति का आभार मानता हूं जिसने इस सफर में मेरा साथ दिया।” अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या पुष्कर शर्मा अपनी बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखते हुए केन्या टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button