उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

ट्रेन से गिरकर जख्मी हुये मुसाफिर को उठाने के लिये ट्रेन को तीन किलोमीटर पीछे ले जाया गया

इंटर सिटी के गार्ड और लोको पायलट ने जख्मी मुसाफिर को रास्ते से उठाने लिये इंसानियत की बेहतरीन मिसाल पेश की

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : हमीरपुर से कानपुर जा रही इंटरसिटी के रागौल और सुमेरपुर स्टेशन के बीच अचानक बांदा के चहितारा गाँव निवासी 40 वर्षीय सुरेन्द्र वर्मा मुसाफिर के नीचे गिरकर जख्मी होने की खबर मिलते ही गार्ड ने ट्रेन को रुकवाकर लोको पायलट से बात की। इसके बाद ट्रेन को तीन किलोमीटर तक पीछे ले जाकर जख्मी मुसाफिर को रास्ते से उठाने के बाद ट्रेन से सुमेरपुर लाकर एम्बुलेंस के जरिये इलाज के पहले स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जबकि उसकी नाजुक हालत को देखते हुये डाक्टरों ने उसे हमीरपुर जिला अस्पताल के लिये रैफर कर दिया। जबकि सुमेरपुर स्टेशन मास्टर अमानुद्दीन ने बताया कि पैंसिंजर के जख्मी होने की जानकारी मिली थी, जिसे एम्बुलेंस के जरिये इलाज के लिये अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button