उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

प्रधानाध्यापक मदन गोपाल गुप्ता का स्थानांतरण, विद्यालय में भव्य विदाई समारोह आयोजित

जन एक्सप्रेस/ ठूठीबारी:  ठूठीबारी कस्बे के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में कार्यरत प्रधानाध्यापक मदन गोपाल गुप्ता का स्थानांतरण निचलौल ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय बरवा कृपाल में हो गया। ऐसे में विद्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उनके अग्रिम कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
बताते चले कि श्री गुप्ता 21 अगस्त 2018 को प्राथमिक विद्यालय बैरिया (घुघली, महराजगंज) से स्थानांतरित होकर यहाँ कार्यभार ग्रहण किए थे। उनके सात वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय का शैक्षिक माहौल बेहतर हुआ। बच्चों के नामांकन व ठहराव में वृद्धि हुई। उन्होंने समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, योग तथा शारीरिक शिक्षा जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक नवाचार लागू किए। साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति एवं अभिभावक बैठकों के जरिए विद्यालय विकास के लिए निरंतर प्रयास किए।
ऐसे में उनके स्थानांतरण पर विद्यालय में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक, छात्र-छात्राएं व अभिभावक भावुक नजर आए। समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता, शिक्षक विश्वम्भर पाठक, सुनीता पांडेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पिंकी देवी, इंदु देवी, पूनम देवी, ग्रामसभा सदस्य एवं विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य उमाकांत पांडेय, रसोइया उर्मिला देवी व किशुनावती देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button