मानक के मुताबिक ब्रेकर बनाकर सड़क हादसों में जबरदस्त कमी लाई जा सकती हैघनश्याम मीना, जिलाधिकारी हमीरपुर
ट्राफिक नियमों का पालन कर सड़क हादसों से बचा जा सकता है---- सीओ ट्राफिक, शाहरुख खान।

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: मानक के मुताबिक सड़क पर ब्रेकर बनाकर हादसों में जबरदस्त कमी लाई जा सकती है। ये बात जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की जरुरी बैठक में बोलते हुये कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मीटिंग हाल में कहीं। बैठक में जिलाधिकारी ने जनवरी से जुलाई तक सड़क हादसों में मरने वालों और जख्मी हुये लोगों की तादाद, हादसों की वजह और उनमें कमी लाये जाने के लिये तरीकों पर गौर किया गया, साथ ही रोड एक्सीडेंट में जख्मी हुये लोगों के कैशलेश इलाज के बारे में भारत सरकार की योजना 2025 लागू करने के साथ ही जिले में ब्लैक स्पॉट पर किये गये सुधारों की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी के लिये आम लोगों के साथ ही स्कूलों में भी इसकी पब्लिसिटी कराये जाने के साथ ही,बिना हैल्मेट वाले दो पहिया चालकों को फ्यूल देने पर रोक लगाने के साथ ही सुमेरपुर तिराहे को चौड़ा करने करने के साथ ही, सड़क सुरक्षा के मानकों को पूरा कराने के काम, रोड एक्सीडेंट
राहत और हिट एण्ड रन कमेटी, खनन परिवहन के साथ ही ओवरलोडिंग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही, ई-रिक्शा वेरिफिकेशन अभियान, सड़क दुघर्टना में जख्मी व्यक्ति को मैडिकल सहूलियत और अपनी मर्जी से की गई मदद की जानकारी ली गयी। बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सख्त हिदायत देते हुये कहा कि ब्लैट स्पॉट और दुर्घटना बाहुल्य जगहों पर फिक्स मानक के मुताबिक ऐसे ब्रेकर बनाये जाये, जो वाहनों की स्पीड पर कंट्रोल कर सकें। साथ ही कहा कि, अगर नियम के मुताबिक ब्रेकर बनाये जाये तो, सड़क हादसों में काफी कमी आ सकती है। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी को हिदायत देते हुये कहा कि जिले की सभी सड़कों के पैच की मरम्मत के साथ ही गड्ढों के भरने का काम जल्द ही शुरू कराया जाय। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी फाईनेन्स रेवेन्यू को इस उम्मीद से हिदायत दी, कि वो मेन्टीनेंस कराई गयी सभी सड़कों की लिस्ट लेने के साथ ही वख्त पर उसकी जॉच कर रिपोर्ट उपलब्ध करायें। साथ ही कहा कि सड़क दुर्घटना में जख्मी हुये लोगों को कैशलेस इलाज के बारे में भारत सरकार ने अधिसूचित योजना 2025 शुरू की गई है, इस योजना के तहत सड़क हादसों के पीड़ितो को एक्सीडेंट की तारीख से ज्यादा से ज्यादा 7 दिनों के अन्दर 1 लाख 50 हजार तक कैशलेस इलाज की सहूलियत मुहय्या कराये जाने का नियम है। साथ ही कहा कि रोड एक्सीडेंट
से पीड़ित सभी को इस योजना के तहत फायदा दिया जा सकता है।
बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अभिताभ राय, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण दृगपाल सिंह, अवर अभियन्ता लोक निर्माण शाजिद अंसारी, प्रतिनिधि एआरएम रोडवेज अनुराग मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद हमीरपुर हेमराज, यातायात क्षेत्राधिकारी शाहरूख खॉन सहित कर्मचारी मौजूद रहे।






