समाजवादियों ने अट्ठारह हजार वोटरों के नाम काटे जाने से नाराज होकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ किया प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत का लगाया इल्ज़ाम

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा की मतदाता सूचियों से समाजवादी पार्टी के वोटरों के नाम साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत के चलते जानबूझकर कटवाने के इल्ज़ाम की शिकायत के बावजूद गुनाहगारों के खिलाफ कार्यवाही न होने से नाराज होकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी तादाद में कलक्ट्रेट परिसर पहुँचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर गुनाहगारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी महिला की अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि
कि उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में मतदाता सूची से पिछड़ी जातियों यादव, मुस्लिम, मौर्या,प्रजापति, बघेल के नाम बड़ी तादाद में काटे जाने की लिखित शिकायत समाजवादी पार्टी ने शपथ पत्र देकर मतदाताओं के 18000 वोट काटे जाने की की थी। लेकिन अब तक गुनाहगारों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिस्से साफ जाहिर होता है कि इसमें भाजपा और निर्वाचन आयोग की आपसी मिलीभगत है।
बल्कि मतदाता सूची की निष्पक्षता पर सवाल उठना लाजमी है। ज्ञापन के जरिये सभी समाजवादी पार्टी के लोग मांग करते हैं कि 18000 मतदाताओं के काटे गए नाम की शिकायत पर बिना देर किये एक्शन लेते हुये गुनाहगार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय। ताकि भविष्य में किसी भी वैध मतदाता का नाम अवैध तरीके से साजिश के तहत न काटा जा सके।
कार्यक्रम में खासतौर से जिलाध्यक्ष मुहम्मद इदरीस खान, मुन्नीलाल निषाद प्रदेश सचिव,राम प्रकाश प्रजापति पूर्व प्रत्याशी विधानसभा हमीरपुर, राजपूत चंद्रवती वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा राठ,युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका हमीरपुर, लाला प्रधान,राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष,जिला मीडिया प्रभारी सपा, सैयद उमर जिला सचिव, अनार सिंह यादव, मानसिंह यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा,मोहम्मद सलीम जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,गोकुल राजपूत विधानसभा अध्यक्ष राठ,सूर्य प्रताप यादव नगर उपाध्यक्ष,अनीता प्रजापति पूर्व जिला पंचायत सदस्य, छाया प्रजापति जिला उपाध्यक्ष महिला सभा ,रानी कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष,रूबी राजपूत जिला सचिव,नीतू राजपूत,कविता वर्मा,प्रीति राजपूत,सोनम राजपूत, कीर्ति यादव,कमला,जानकी कुशवाहा,रीना कुशवाहा, मुलिया वर्मा,वेद प्रकाश वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सुमेरपुर,अवधेश प्रताप नगर महासचिव राठ,मुसाहिब बेग, रामखिलावन प्रजापति, शशिकांत राजपूत, मुहम्मद जुनैद,मुलायम सिंह लोधी जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, कामता राजपूत, ब्रजभूषण यादव जिला सचिव, सूर्या यादव,अनुराग यादव सहित बड़ी तादाद में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






