उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर बक्सा थाना क्षेत्र नौवपड़वा बाजार में यादवेश इंटर कॉलेज के सामने खुलेआम गांजा बिक रहा

जहां पर भांग के बिक्री किया जाता है उसका लाइसेंस भी नहीं है बक्सा थाना पुलिस करवाई नहीं करता है गांजा माफिया का सपोर्ट करते हैं

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  जौनपुर में खुलेआम गांजा की बिक्री, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप बक्सा थाना क्षेत्र नौवपड़वा बाजार खुलेआम गांजा बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस अवैध नशे के कारोबार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गांजा बेचते हुए साफ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार का सरगना ईश्वर देव यादव का भांजा संतोष यादव नामक व्यक्ति है, खुलेआम गांजा बेचता है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे अवैध कारोबार को बक्सा थाना पुलिस की कथित मिलीभगत से संचालित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस को सब कुछ जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे नशे का यह जाल दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है

दिन प्रतिदिन गांजा का बिक्री का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरस होता है पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रही है

अब जब सोशल मीडिया पर गांजा बिक्री का वीडियो वायरल हो चुका है, तब आमजन व समाजसेवियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र को नशे के जाल से मुक्त कराया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button