उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

ड्रोन उड़ते देखे जाने के साथ ही चोर गिरोह की चहलकदमी अबतक की पुलिस जांच

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: हमीरपुर जिले के कई थाना क्षेत्रों में कुछ लोगों के जरिये ड्रोन उड़ते हुये देखे जाने के साथ ही अंजान चोर गिरोह के घूमने की झूठी और गलत अफवाह फैलाकर लोगों में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। इन अफवाहों से लोगों के अन्दर अंजाना सा डर साफ नजर आ रहा है। हालांकि हकीकत तो ये है कि, किसी ने अपनी आँखों से न तो ड्रोन उड़ते देखा है, और न ही‌ किसी को कहीं कोई चोर गिरोह नजर आया है, इसके बावजूद लोग सिर्फ एक दूसरे की बातों को सुनकर बिना हकीकत जाने तरह तरह की कहानियाँ बनाने में लगे हुये हैं। जिस्से लोगों में बेवजह शक पैदा हो रहा है। हमीरपुर पुलिस कप्तान
दीक्षा शर्मा ने इस मामले में बताया कि ड्रोन उड़ते देखे जाने के साथ ही चोर गिरोह की चहलकदमी की बातें लोगों से पूछे जाने पर, अबतक की पुलिस जांच में
सिर्फ कोरी अफवाह साबित हुई हैं, जबकि न तो किसी ने अपनी आँखों से कहीं ड्रोन उड़ते हुये देखा है, और न ही किसी ने कोई चोर गिरोह को टहलते हुये देखा है। बस सिर्फ एक दूसरे से सुनकर ही बिना सच्चाई जाने बात को आगे बढ़ा दिया गया है। जो कानूनन जुर्म है। पुलिस कप्तान ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि, सुनी सुनाई बातों से किसी को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि अगर किसी को अफवाह फैलाते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायगी। क्योंकि अफवाहों से समाज में डर का माहौल पैदा होता है। साथ ही कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचता है। जबकि किसी को भी अगर कहीं कोई ड्रोन उड़ता दिखे, या चोर गिरोह नजर आये, तो बिना डरे पूरी जानकारी पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button