उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

अभिभावक से बदसलूकी के आरोपित प्रधानाध्यापक पर केस

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर प्राथमिक विद्यालय डिहिया प्रथम में बच्चे की जन्मतिथि सुधरवाने गये अभिभावक और प्रधानाध्यापक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं प्रधानाध्यापक के द्वारा भी स्कूल का अभिलेख फाड़ने व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है।
गांव के अनिल तिवारी का आरोप है कि गुरुवार को वह कुछ अनुसूचित बिरादरी के अभिभावकों संग उक्त विद्यालय में गये थे। अभिभावको का आरोप था कि उनके पाल्यों की जन्मतिथि गलत लिखी हुई है। जिसे वे सुधरवाना चाह रहे थे। इसी को लेकर प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह से कहासुनी के बाद अनिल तिवारी से मारपीट हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button