आइजीआरएस का निस्तारण करने गये लेखपाल के सामने जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे
एक युवक ट्रामा सेंटर रेफर

जन एक्सप्रेस/बरसठी: जौनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेरी (गोरहिया) में शुक्रवार को आइजीआरएस का निस्तारण करने गये लेखपाल के सामने जमीनी विवाद में लाठी डंडे से मारपीट हो गया जिसमें दो युवक को गंभीर चोटे आई है जिसमें एक युवक को बेहतर उपचार के लिये वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ेरी (गोरहिया)के राजकुमार प्रजापति व शिवम दूबे के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था जिसमें दोनों सगे भाई शिवम दूबे व मुकेश दूबे ने निस्तारण के लिये आइजीआरएस के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसका निस्तारण करने मौके पर लेखपाल गये।आरोप है कि इसी बात से नाराज राजकुमार प्रजापति सफाईकर्मी व उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने लाठी डंडे से दोनों भाइयों के ऊपर हमला कर दिया जिसमें शिवम दूबे को काफी गंभीर चोटे आई। उनको बेहतर इलाज के लिये वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया वही मुकेश का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस बाबत नवागत थाना प्रभारी अमरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुई है जिसमें तहरीर के आधार पर दो लोगों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई।






