उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

जरुरतमंदों को राशन और आयुष्मान कार्ड का मिले फायदा अजेन्द्र लोधी, सपा सांसद

शिकायतें मिल रही हैं, कि आज भी बहुत से पात्रों को इन योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: हमीरपुर शिकायतें मिल रही हैं कि पात्र लोगों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। और बहुत से पात्र एसे हैं जिनके आज तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, जिस्से वो सरकार की इन योजनाओं से महरुम हैं। ये बातें कलेक्ट्रेट के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मीटिंग हाल में सपा सांसद अजेन्द्र सिंह राजपूत ने जिला विकास निगरानी समिति की बैठक में कहीं। जिसके बाद तेज तर्रार जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने जिला पूर्ति अधिकारी और मुख्य चिकित्सा धिकारी से इस मामले में सख्त नाराजगी जाहिर की। और इन योजनाओं से वंचित लोगों को इनका फायदा देने की सख्त हिदायत दी।


बैठक में सांसद ने स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, सड़क, राजस्व, पंचायती राज, पशु चिकित्सा, डूडा, सिंचाई, आईसीडीएस, प्रोबेशन, पूर्ति, शिक्षा, यातायात, परिवहन, मत्स्य, आवास, श्रम, खनन, कौशल विकास, विपणन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जिले की खास उपलब्धियों के बारे में बताया, साथ ही सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस में आई शिकायतों के डिस्पोजल में कई बार खास मकाम हासिल किया। अक्टूबर से चन्द्रावल नदी का जीर्णोद्धार कार्यक्रम जन सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा। जिले में अवैध खनन पर खास निगरानी के चलते प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व हासिल हुआ है। ग्राम पंचायतों को आईएसओ मानक प्रमाण पत्र दिलाने का भी कार्य किया जा रहा है। राशन वितरण के लिए सरकारी अन्नपूर्णा भवन बनाये जा रहे है, जिससे एक पंचायत में एक ही सरकारी दुकान रहेगी। मैन्यूफैक्चरिंग में जिले को चौथा स्थान के साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में जिले को दूसरा स्थान मिला है। इनवेस्ट यूपी के तहत गेल इंण्डिया लिमिटेड एवं नेवेली लिमिटेड ने 1500 करोड़ की लागत से सोलर पॉवर प्लॉट लगाये जा रहे है। समीक्षा के दौरान सांसद ने जिले में किए गए अच्छे कार्यो सहित जिले की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओ का फायदा सभी पात्र लोगों को दिया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फायदा ज्यादातर लोगो को नही मिल पाता है, इसमें जो परेशानियां है उन्हे दूर किया जाए। किसानों को खाद और बिजली की परेशानी न हो। कई लोगो के राशन कार्ड काट दिए गए है, उनकी जॉच की जाए और सभी को राशन मुहय्या कराया जाए। आयुष्मान कार्ड से अभी भी काफी लोग महरुम है, कैम्प लगाकर सभी को कार्ड दिये जायें। बैठक में खासतौर से मुख्य विकास अधिकारी अरूण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गीतम सिंह, अपर जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रिजवाना शाहिद, डिप्टी कलैक्टर पैगाम हैदर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुरेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button