उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
मछलीशहर-जंघई हाईवे बना गोशाला, राहगीरों की जान पर बन आई

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर मछलीशहर से जंघई को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का नजारा किसी गौशाला से कम नहीं दिखता। जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में गोवंश सड़कों पर डेरा जमाए बैठे रहते हैं। यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि पूरे मार्ग पर आम दृश्य है। रोजाना इस वजह से हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार इंसान और मवेशियों की मौतें भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह हाईवे है या फिर लापरवाही से बसी हुई “खुली गौशाला”?






