गृहकर मुद्दे पर आर पार की लड़ाई शुरू करेगी सिविल सोसायटी
जनपद के आरडब्ल्यूए और सोसायटियों ने जनप्रतिनिधियों को दिया चेतावनी हमारी अनदेखी पड़ेगी महंगी,जनपद के विकास कार्यक्रमों में जनसहयोग की अपेक्षा भी नहीं करें शासन प्रशासन

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद: गाजियाबाद गृहकर के मुद्दे पर जनता को राहत देने में असफल साबित हो रही भारतीय जनता पार्टी के ट्रिपल इंजन सरकार के खिलाफ अब पूरे जनपद की आरडब्ल्यूए ,सामाजिक संगठन , रिहायशी कालोनियों की सोसाइटी एक बैनर के तले आने का ऐलान कर दिया है । इसके लिए उन्होंने एक बैठक करके इसकी घोषणा भी कर दिया है। कई महीनों से बेतहाशा बढ़े हाउस टैक्स की डिमांड को लेकर जनता आक्रोशित है । जबकि बोर्ड मीटिंग में सांसद, विधायक और महापौर सहित प्रदेश सरकार में जनपद के प्रतिनिधत्व करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट के सहयोगी क्षेत्रीय विधायक सुनील शर्मा खुद इस बैठक में शामिल थे। बोर्ड बैठक में बढ़े हाउस टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव पर रोक लगाने का निर्णय एक सुर और सर्वसम्मत से पारित हुआ था । उसके बाद भी नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों की हठधर्मिता कहे अथवा जनप्रतिनिधियों की लापरवाही और उदासीनता धरना प्रदर्शन और जनता ,व्यापारियों और पार्षदों के ज्ञापन देने के बाद भी गाजियाबाद के जनप्रतिनिधियों से लेकर निगम प्रशासनिक अमला
क्या कार्यवाही इस मुद्दे पर कर रहा है कोई जवाब देने जनता अथवा सामाजिक मंच पर आकार जवाब नहीं दे रहा है ।
25 सितंबर को उच्च न्यायालय इलाहाबाद मे गृह कर के विषय पर सुनवाई हुई | पहले की तरह नगर निगम गाजियाबाद के वकील हाजिर नहीं हुए । तारीख पर तारीख का चक्र शुरू हो गया है । अदालत का आदेश कुछ भी आए शहर के नागरिक बढ़ा हुआ गृहकर देने के लिए कतई तैयार नहीं है |
कोरवा यूपी के मुख्य कर्नल तो पी त्यागी ने बैठक में कहा कि नगर आयुक्त द्वारा तर्क दिया जाता है कि बेहतर सुविधाओ के निर्माण लिए हाउस टैक्स को बढ़ाया जा रहा है | जबकि वास्तविकता यह है कि नगर निगम का काम निर्माण कराना नहीं है । नगर निगम का काम रख रखाव का है । जबकि नगर निगम रख रखाव मे भी सबसे पहला काम कूड़ा निस्तारण और सुविधाओ को तत्काल समयबद्ध नीति के माध्यम नागरिकों तक पहुंचाना है । जो सेनेट्री लैंड फील्स 2019 तक नियमानुसार स्थापित की जानी चाहिए थी उसका अब तक आता पता नहीं है । रोड रिपेयर , सीवर ब्लोकेज और स्ट्रीट लाइट रिपेयर के लिए आज तक एक भी वार्षिक क्विक रिस्पॉन्स टीम नहीं बनाई गई है । क्या यह समझने मे कोई रॉकेट साइंस है की रख रखाव को छोड़कर निर्माण कार्यों पर क्यों ज़ोर दिया जा रहा है ?
बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि 6 जून 2025 को आल इंडिया मेयर एंड आरडब्लूए की समिट मे बोलते हुये उत्तर प्रदेश सरकार के प्रौद्योगिकी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सुनील शर्मा ने पूरे सदन के सामने यह वादा किया था की मैं हाउस टेक्स मे एक रुपए की भी व्रद्धि नहीं होने दूंगा । जबकि खुद वह विधायक के रूप में बोर्ड बैठक में शामिल रहे ।
बैठक में प्रमुख रूप से कोरवा-यूपी के मुख्य संरक्षक, आर डब्लू ए फेडरेशन और फ्लेट ओनर फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी , कोरवा-यूपी के अध्यक्ष डा पवन कौशिक , लाइन पार आरडब्लूए फेडरेशन अध्यक्ष डा आर के आर्या , ट्रांस हिंडन आरडब्लूए अध्यक्ष के सी शर्मा , यूनाइटेड फोरम ऑफ ट्रांस हिंडन एसोसिएशन के संयोजक जय दीक्षित एवं अन्य आरडब्लूए के अध्यक्षों मुकेश अग्रवाल मॉडल टाउन, राज कुमार त्यागी राजनगर एक्सटेंशन , गुरमेल सिंह सिधु राजेन्द्र नगर , संध्या त्यागी आर्य नगर , ज्ञान सिंह वैशाली , चन्दन सिंह , गणेश दत्त , राजेन्द्र त्रिपाठी , चंद्र शेखर , शिव प्रकाश इंदिरापुरम सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ 4 अक्टूबर को सत्याग्रह का ऐलान – भूपेंद्र नाथ
4 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को अत्याधिक गृहकर वृद्धि के विरोध में नगर निगम वसुंधरा कार्यालय पर सत्याग्रह किया जायेगा, जिसमें सभी संस्थाओं एन जी ओ, सामाजिक संगठनों, एकल, आरडब्लूए, एओए से एक व्यक्ति अपने बैनर तले सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपवास पर बैठेगा। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भूपेंद्र नाथ ने जानकारी देते हुए कही है।
भूपेंद्र नाथ की माने तो गाजियाबाद की जनता को ठगने का कार्य जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। जब बोर्ड प्रस्ताव निगम बोर्ड बैठक में स्वीकृत हो गए महापौर से लेकर क्षेत्रीय विधायक के रूप में कैबिनेट मंत्री और सांसद तक जनता के हित में पारित प्रस्ताव के साथ थे तो आखिर प्रशासनिक अड़चन क्यों आ रही है। यह सोचनीय है।इसलिए जनता और सामाजिक संगठनों को आर पार की लड़ाई शुरू करने की जरूरत है।जिसका आग़ाज़ 4 अक्टूबर से होगा ।






