उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकार किसानों के हितों में कर रही निरन्तर कार्य: विधायक रमेश सिंह

लकी ड्रॉ में विजेता 29 किसानों को मिला कृषि यंत्र

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसानों को लकी ड्रा के माध्यम से कृषि उपकरण आवंटित किया गया। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हित में हर संभव कार्य कर रही है। वे सोमवार को मंडी समिति सभागार में लकी ड्रॉ में विजेता किसानों में कृषि यंत्रो के वितरण के उपरांत किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि में लागत काफी बढ़ गई है। आज सिर्फ परंपरागत खेती के सहारे लागत निकालना भी कठिन हो गया है। इसलिए किसानों को खेती के साथ ही पशुपालन, मत्स्यपालन जैसी अन्य कृषि सहगामी गतिविधियों की तरफ भी ध्यान देना होगा। खेती में मानव श्रम के साथ ही आधुनिकीकरण की तरफ भी आगे आना होगा। आज केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में दर्जनों योजनाएं चला रही है।
इस दौरान एक किसान सरपतहा थाना क्षेत्र के बरउत गांव निवासी रविंद्र यादव को ट्रैक्टर, दो-दो किसानों को स्ट्रॉ रीपर व पंपिंग सेट, पांच को एलईडी कलर टीवी, सात को मिक्सर ग्राइंडर, छ को सोलर पावर संयंत्र व पांच को पावर स्प्रेयर सहित कुल उन्तीस किसान लाभान्वित हुए। इस अवसर पर मंडी सचिव गुलाब सिंह, मंडी निरीक्षक गुलशन अली व अमरनाथ कुशवाहा के अलावा बृजेश शुक्ला, ईशान जायसवाल, धीरज पाटिल, विनोद गुप्ता, रीगन सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button