उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

संघ शताब्दी वर्ष समारोह में बस्तीशह विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित

पूर्ण गणवेश में संघ घोष के साथ निकला पथ संचलन

जन एक्सप्रेस//शाहगंज: जौनपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। नगर में भी बस्तीसह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। रविवार को श्री राम बस्ती का विजयदशमी कार्यक्रम और पथ संचलन आयोजित किया गया। सायं काल केशव बस्ती का भव्य विजयादशमी कार्यक्रम और पथ संचलन का आयोजन उत्सव वाटिका में किया गया। आयोजन में बौद्धिक शिक्षण प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मिथिलेश नारायण जी का पाथेय प्राप्त हुआ। मिथिलेश जी ने कहा कि आज हर घर में हर परिवार में भारत होने का संदेश दिया। हमारे भोजन में, हमारे जीवन में, हमारे नृत्य में, हमारे गीत में, हमारे पर्व में भारत होना चाहिए। ऐसा उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया। संघ का योगदान स्वतंत्रता संघर्ष में क्या रहा? कैसे डॉक्टर साहब स्वयं स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए जेल गए ? इन सब पर प्रकाश डाला।
डॉक्टर हेडगेवार एक महान देशभक्त थे। उन्होंने अपने बालपन में ही विक्टोरिया के जन्मदिन का विरोध कर अंग्रेजी स्कूलों में वंदे मातरम का गायन किया था। हिंदू समाज में छुआछूत भेदभाव के बुराई को खत्म करने के लिए डॉक्टर साहब ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। उनका उद्देश्य व्यक्ति निर्माण करके राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का रहा।
संघ के स्वयंसेवकों ने संघ के आदेश पर कोरोना कल में लोगों के लिए बहुत से सेवा कार्य किया पूरे देश में कहीं भी आपदा की स्थिति में संघ के स्वयंसेवक सबसे पहले पहुंचते हैं और सेवा कार्य करते हैं। संघ के स्वयंसेवक बिना जाति-पाति, छुआछूत, वर्ग, भाषा, वर्ण के भेदभाव किये समरस होकर के समाज के बीच में देश और राष्ट्र की बात करते हैं। संघ के स्वयंसेवक आज विभिन्न क्षेत्रों में भारतीयता का झंडा बुलंद कर रहे हैं। अपने वक्तव्य में मिथिलेश जी ने बताया कि अब संघ पांच परिवर्तन पर काम कर रहा है। स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक समरसता एवं कुटुम्ब प्रबोधन जिसमें स्व में सुधार के साथ राष्ट्र का कल्याण हो सकें।
बौद्धिक के बाद स्वयंसेवकों ने संघ की प्रार्थना गाकर और उसके बाद भव्य तरीके से ध्वज वाहिनी और दो-दो घोष दल के साथ पूरे गणेश में सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया। इस पूरे आयोजन में अजीत कुमार प्रजापति पूर्व सदस्य माटी कलां बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार,मुकेश अग्रहरि, सहसंयोजक अवनीश, सहसंयोजक देवेश जायसवाल, संयोजक हनुमान अग्रहरि, नगर संघ चालक दिलीप अग्रहरि रहें। कार्यक्रम के मार्गदर्शक अनिल मोदनवाल ने पूरी रचना व्यवस्था किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता माता प्रसाद मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में नगर के और केशव बस्ती के दर्जनों संभ्रांत नागरिक महिलाएं और बच्चे भी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button