शांति भंग में नौ लोगों का हुआ चालान

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर जमीनी विवाद समेत भिन्न मामलों में कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान भेज दिया।
क्षेत्र के बड़ागांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से हरिमोहन बिंद पुत्र श्रीराम बिंद, रोहित कुमार बिंद पुत्र श्याम देव बिंद, नन्दलाल पुत्र श्रीराम बिंद,शिव मूरत बिंद पुत्र राम अवध, दुर्गावती देवी पत्नी बुदधु बिंद,संजू देवी पत्नी शिव मूरत बिंद को गिरफ्तार किया। वहीं ठकठौलिया गांव निवासी आशुतोष प्रजापति पुत्र भागीरथी, लवकुश प्रजापति पुत्र रामरुप को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर। इमरानगंज बाजार निवासी नोमान पुत्र कलामुदीन को मामूली कहासुनी के दौरान गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान किया गया।






