
जन एक्सप्रेस उत्तरकाशी: नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा आज पत्रकार वार्ता कर मीडिया से रुबरु हुये, पत्रकार वार्ता के दौरान उनके द्वारा अपनी प्राथमिकताएं बतायी गयी, उनके द्वारा बताया गया कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना, साइबर अपराध, महिला अपराध, अवैध नशे पर प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, शीतकालीन यात्रा, सत्यापन की कार्यवाही पर फोकस रहेगा।एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि नशा व साइबर अपराध समाज में दिनोदिन बढते जा रहें हैं, यह पुलिस के लिए मुख्य चुनौती बनती जा रही है, नशे व साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हम दो पहलुओं पर काम करेंगे, जनजागरुकता व कार्रवाई । नशे की रोकथाम हेतु जनजागरुकता बेहद जरुरी है, पुलिस नशे के खिलाफ जनजागरुकता पर जोर देगी साथ ही नशे के काले कारोबार में लिप्त तस्करों की धर-पकड़ हेतु लगातार सक्रिय रहकर कठोर कार्रवाई की जायेगी। युवा पीढी को नशे के चंगुल से बचाने के लिए लगातार प्रयास किये जायेंगे। साइबर सैल की टीम को ओर अधिक प्रभावी बनाया जायेगा जो साइबर अपराध के प्रति लोगों में जागरुकता बढाने तथा साइबर सम्बन्धी मामलों में त्वरित कार्यवाही करेगें।इसक अतिरिक्त उनके द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी में महिला सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जायेगा, महिलाओं व छात्राओं को महिला अपराध व अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुक किया जायेगा, साथ ही महिलाओं के साथ अपराध कारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।अपराध नियंत्रण हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा मुख्य-मुख्य स्थानों को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे लगाने, संदिग्ध क्षेत्रों, स्कूल/कॉलेज, नदी-घाटो आदी पर पुलिस गस्त बढा कर लगातार निगरानी रखी जायेगी।
शीतकालीन चारधाम यात्रा पर फोकस करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि यात्रा की दृष्टि से उत्तरकाशी मुख्य जनपद है, यहां पर श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम स्थित हैं, जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री यात्रा पर आते हैं, तीर्थ यात्रियों को सुगम एवं सरल यात्रा करवाना भी हमारी प्राथमिकता रहेगी।






