उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से ली कुशलक्षेम — साइबर अपराधों से सतर्क रहने की दी सलाह

मनेरी पुलिस टीम ने घर-घर जाकर बुजुर्गों को किया जागरूक, साइबर ठगों से बचने के बताए कारगर उपाय

उत्तरकाशी, जन एक्सप्रेस।उत्तरकाशी पुलिस ने समाज के वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की है।प्रभारी निरीक्षक मनेरी प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस टीम ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उन्हें बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया।पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों को समझाया कि आजकल साइबर ठग विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि—“यदि कोई अनजान व्यक्ति कॉल कर पुलिस, बैंक या CBI अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाए या पैसे मांगे, तो उसके झांसे में बिल्कुल न आएं।”टीम ने लोगों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की दी जानकारीपुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को बताया कि यदि कभी कोई साइबर धोखाधड़ी हो जाए, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।इसके अलावा डायल 112 और थाने के अन्य संपर्क नंबर भी साझा किए गए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कंबल, गद्दा और खाद्य सामग्री वितरित कर मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया।वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और उन्हें क्षेत्र में नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने की मांग की।“वरिष्ठ नागरिक हमारी प्राथमिकता” — प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह तोमर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह तोमर ने कहा कि—“वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की पूंजी हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम हर समय उनकी मदद और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button