बार्डर पर 36 बोरी कॉफी बरामद, तस्करों में मचा हड़कंप
अवैध तस्करी के विरुद्ध राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/ठूठीबारी: भारत-नेपाल सीमा के ठूठीबारी कोतवाली अन्तर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी क्षेत्र में एक बार फिर तस्करी का जाल उजागर हुआ है। राजस्व विभाग की सक्रियता से मंगलवार देर रात लक्ष्मीपुर खुर्द बार्डर पर बड़ी कार्रवाई की गई। तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में चार अलग-अलग घरों से कुल 36 बोरी कॉफी बरामद हुई। विभाग ने कॉफी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि उपरोक्त तस्करी के सामान बरामदगी होने से चौकी पुलिस के निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे है।
मिली के अनुसार, निचलौल तहसील प्रशासन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंडो नेपाल सीमा से सटे लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी क्षेत्र में कर्नाटक से लाई गई कॉफी तस्करी के लिए छिपाकर रखी गई है। इसी सूचना के आधार पर राजस्व विभाग ने देर रात गांव में छापेमारी करते हुए 36 बोरी काफी के बीज बरामद किए। वही छापेमारी की खबर लगते ही बार्डर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध तस्करी धंधे में शामिल कई लोग मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि नेपाल में कॉफी की बढ़ती मांग के चलते तस्कर इस अवैध कारोबार से मोटा मुनाफा कमा रहे थे और यह अव्यापार तेजी से फैल रहा था।
प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से तस्करों के हौसले पस्त होंगे और सीमा पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
जन एक्सप्रेस संवाददाता को निचलौल तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि, हमें लगातार सूचना मिल रही थी कि लक्ष्मीपुर खुर्द क्षेत्र में कॉफी की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में कॉफी जब्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जिन घरों से बरामदगी हुई है, उनके मालिकों से पूछताछ की जाएगी।






