शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ निश्शुल्क इलाज,दी गई दवाएं

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर कार्तिक पूर्णिमा के पर पिलकिछा तिलवारी घाट के मेले में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप का आयोजन
कर सैकड़ों मरीजों का निश्शुल्क जांच, इलाज और दवाएं दी गई।
शिविर में आए पारसनाथ हॉस्पिटल&ट्रामा सेन्टर के चिकित्सक डॉ. यस. के. पाण्डेय ने मरीजों को उपचार के दौरान बताया कि वर्तमान में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, मच्छर से बचे, इससे बचाव के लिये घर के आसपास साफ सफाई रखें।डाक्टर द्रविण तिवारी नस एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य संबंधित को लेकर दवाओं के साथ कई बेहतर योगा भी बताया। सहयोगी के रूप में डाक्टर आर. के.गौतम और डाक्टर अमित उपाध्याय रहे। शिविर में छह सौ से अधिक मरीजों का उपचार हुआ।
इस मौके पर प्रकाशचंद उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, जहाँगीर खान,भवानी प्रसाद शर्मा, शैलेन्द्र समेत कई लोग उपस्थित रहे।
शिविर के आयोजक बृजेश दुबे बजरंग दल सयोंजक और अभिषेक शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।






