मामूली विवाद में युवक को चाकू मारकर किया घायल
एक नामजद व एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुरिस गांव निवासी एक युवक को तहसील मुख्यालय के समीप मामूली कहासुनी के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी 20 वर्षीय अरनभ उर्फ प्रियांशु पुत्र प्रभाकर सिंह उर्फ बमबम बुधवार की रात साढ़े सात बजे के तहसील मुख्यालय के बगल एक नारियल पानी की दुकान पर खड़े थे। वहीं कुछ अन्य युवक भी खड़े थे। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। जिसमें एक युवक ने चाकू से अरनभ के ऊपर हमला बोला दिया। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान ने बताया कि घायल के चाचा धमेंद्र सिंह की तहरीर पर एक नामजद व एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में पुलिस लगी हुई है।






