उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जन एक्सप्रेस/शाहगंज:  शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित गौरव हास्पिटल के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के मदरहा के वन बहोरनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अजय कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व राकेश कुमार विश्वकर्मा मंगलवार की शाम शाहगंज अपनी बाइक से दवा लेने आया था।दवा लेकर वापस घर जाने के दौरान अयोध्या मार्ग स्थित गौरव हास्पिटल के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दी।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button