उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

एस.आई.आर. प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जौनपुर में उठी बी.एल.ओ. सुरक्षा की आवाज़

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  एस.आई.आर. (Special Intensive Revision) की अनावश्यक, जटिल और पक्षपाती प्रकिया तथा राज्यों में लगातार सामने आ रही बी.एल.ओ. कर्मचारियों की मौतों के मुद्दे पर चिंता जताते हुए जौनपुर कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय माली के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

कांग्रेसजनों ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा देशभर में लागू की जा रही SIR प्रक्रिया को लेकर आम जनता में भारी नाराज़गी है। उनका आरोप है कि यह व्यवस्था संदेहास्पद है और इसे लेकर लोगों में यह डर बैठ रहा है कि वोटों में हेरफेर कर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। विशेषकर दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय अपने वोट के अधिकार से वंचित होने का खतरा महसूस कर रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि SIR लागू होने वाले कई राज्यों में बी.एल.ओ. कर्मचारियों के आत्महत्या की खबरें सामने आती रही हैं, जो इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। जौनपुर निवासी विपिन यादव, जो गोंडा में बी.एल.ओ. के रूप में कार्यरत थे, उनकी दुखद मृत्यु ने इस मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

कांग्रेसजनों ने मांग की कि

विपिन यादव के परिवार को न्याय मिले,

बी.एल.ओ. कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए,

और SIR प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित एवं पूर्णतः निष्पक्ष बनाया जाए, जिससे शोषित-वंचित वर्गों के वोट का संरक्षण हो सके।

इस अवसर पर सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह बाबा, डॉ. राकेश उपाध्याय, राकेश मंगला, विजय प्रजापति केपी, विजय बहादुर यादव, प्रमोद शर्मा, लाल प्रकाश पाल, अरविंद यादव, विशाल सिंह हुकुम, इंद्रमणि दुबे, रेखा सिंह, अनिल सोनकर, अजय सोनकर, राजीव निषाद, राजेश यादव, इकबाल, राजनाथ निषाद, प्रवेश निषाद, अशरफ अली सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button