उत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें

ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में पंचायत सचिव/विकास अधिकारी मैदान में ब्लॉक में शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत

काली पट्टी से लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन तक—चार चरणों में तेज होगा विरोध,15 दिसंबर को ब्लॉक में जमा होंगे डोंगल, निजी वाहन का उपयोग भी बंद

जन एक्सप्रेस /चित्रकूट:  मानिकपुर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर में मंगलवार को ऑनलाइन उपस्थिति (फर्स/ऐप) तथा गैर–विभागीय कार्यभार के विरोध में शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की गई। दोनों संवर्गों ने प्रदेश स्तरीय नेतृत्व के आह्वान पर एकजुट होकर जिला अधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपा।

समिति ने स्पष्ट कहा कि अचानक थोपी जा रही ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था, अत्यधिक तकनीकी निर्भरता और मूल कार्यों से इतर गैर-अनिवार्य कार्यों का दबाव ग्रामीण विकास की वास्तविक प्रक्रियाओं को बाधित कर रहा है। इसी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

आंदोलन का समयबद्ध कार्यक्रम

1 से 4 दिसंबर – सभी ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी काली पट्टी बांधकर नियमित कार्य करेंगे।

5 दिसंबर – प्रत्येक विकासखंड में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बैनर के तले शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किया जाएगा, तत्पश्चात मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

5 दिसंबर के बाद – सभी अधिकारी अपने–अपने सरकारी व्हाट्सऐप/अन्य समूहों से स्वयं को हटाएंगे।

10 दिसंबर – सभी सचिव अपने निजी वाहनों का प्रयोग बंद कर देंगे।

15 दिसंबर 2025 – सचिव अपने डोंगल ब्लॉक कार्यालय में जमा कर देंगे।

समन्वय समिति ने चेताया है कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन आगे और व्यापक रूप ले सकता है। अधिकारियों ने सरकार से तकनीकी बाधाओं को दूर करते हुए कार्यप्रणाली को व्यावहारिक और मैदानी वास्तविकताओं के अनुरूप बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button