मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी परियोजना कान्हा गोशाला प्रोजेक्ट हेतु चिन्हित हुआ भूमि
एक करोड़ साठ लाख रुपए का बजट प्रस्तावित,नगर पालिका द्वारा बनना है कान्हा गोशाला

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज नगर के समीपवर्ती गांव ताखा पूरब और अयोध्या मार्ग स्थित गो कृष्यादि रक्षणी सभा गोशाला की भूमि को तहसील प्रशासन ने चिन्हित कर नापी कराया है। उक्त भूमि लगभग 3.757 हेक्टेयर यानी लगभग पन्द्रह विगहा है।
उक्त भूमि पर फिलहाल प्राइवेट संस्था बना बतौर अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल है। उन्हीं के देखरेख में पूरी भूमि है। तहसील प्रशासन ने उक्त भूमि को खाली कर सौंपने का आदेश दे चुकी है। उक्त भूमि आराजी नंबर 1736/1873/1907/1908/ 1909 में गोशाला के नाम से दर्ज है। इसका कुछ हिस्सा अयोध्या मार्ग स्थित पूर्व में संचालित गोशाला की बाउंड्री के अन्दर और पीछे खेत समेत चिरैयामोड़ स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया (सी सी रोड) पर हैं। अरबों की उक्त भूमि को पर अब योगी सरकार गोशाला बना गोवंशो की सेवा करेंगी। जहां इससे छुट्टा जानवर की समस्या से क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी। वहीं उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जेदारो को प्रशासन द्वारा तत्काल खाली करने का आदेश दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि अगर उक्त भूमि को खाली नहीं किया गया तो भू माफिया घोषित कर मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी किया गया है।






