उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

शाहगंज में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता: बच्चों की चमकी प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: ब्लॉक स्तरीय वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार आयोजन शाहगंज के पू० मा० विद्यालय पोरईकला में किया गया। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पित कर व फीता काटकर किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज बसंत कुमार शुक्ल ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत बुके, बैच और कैप पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम में पू० मा० वि० गुरैनी, प्रा०वि० गोरारी व प्रा०वि० धौरइल की छात्राओं ने गणेश वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

डॉ. गोरखनाथ पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीमवर्क जैसी महत्वपूर्ण गुणों को भी विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ल ने कहा कि खेल-कूद बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे हार-जीत को स्वीकारने की भावना पैदा होती है और नई प्रतिभाओं की पहचान होती है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अमी यादव (प्रथम), ज़ीशान (द्वितीय), अनुराग (तृतीय) तथा बालिका वर्ग में आरोही (प्रथम), डिम्पल (द्वितीय), करीना (तृतीय) रहीं। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में रविकांत (प्रथम), फरहान (द्वितीय), श्रेयांश (तृतीय) और बालिका वर्ग में अंशिका (प्रथम), गोल्डी (द्वितीय), लक्ष्मी (तृतीय) रहीं।

कबड्डी में प्राथमिक बालक व बालिका वर्ग में पीएम श्री कयार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में पू० मा० वि० मुड़ेला प्रथम और पीएम श्री वि० कयार द्वितीय रहे।

प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका व्यायाम शिक्षक अरुणेश कुमार यादव ने निभाई। सफल संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा और रत्नेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में अनेक शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button