उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

फरार आरोपी के घर धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश चस्पा

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले के नगर कोतवाली थाना इलाके के बेगम वार्ड निवासी शकील अहमद के घर पर धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश चस्पा किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को नगर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई है क्योंकि अभियुक्त एक आपराधिक मामले में दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहा है। बता दें कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में गैर-जमानतीय वारंट जारी किया गया था। इसके बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ और लगातार गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपनी उपस्थिति छिपाता रहा। इस दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर पर कई बार दबिश दी गई एवं उसके परिजनों से भी जानकारी ली गई लेकिन आरोपी का कुछ पता नही चला। जिसके बाद न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा जारी किया गया। जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में उद्घोषणा की एक प्रति न्यायालय के नोटिस बोर्ड पर और एक प्रति अभियुक्त के घर पर चस्पा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button