इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प का उद्घाटन

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित इंडियन ऑयल का नरेन्द्र फिलिंग स्टेशन शुक्रवार को शुरू हो गया। कोहड़ौर थाना इलाके के धरौली मधुपुर मोड़ पर स्थित इस फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन नगर पंचायत कोहड़ौर अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन सोनी ने फीता काटकर किया। क्षेत्र के लोगों ने इस पेट्रोल पंप के खुलने पर खुशी जाहिर की है। यह पेट्रोल पंप न केवल स्थानीय लोगों को लाभान्वित करेगा, बल्कि राजमार्ग से होकर गुजरने वाले और दूसरे राज्यों के वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी। इंडियन ऑयल के प्रबंध निदेशक को लोगों ने इस सुविधा के लिए धन्यवाद दिया है। फ्यूल स्टेशन के संचालक ने उद्घाटन समारोह में आये हुए सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अल्लन, विनोद यादव, कयाम, मजहर, सन्तोष पाल, धीरज मौर्य समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।





