उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंलखनऊ

कफ सिरप के वांछितों की सपा मुखिया के साथ तस्वीर लेकर पहुंचे डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर वांछितों से रिश्ते की स्थिति स्पष्ट करने को कहा

जन एक्सप्रेस/लखनऊ: कोडीन कफ सिरप मामले में शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नया खुलासा किया है। कफ सिरप में वांछित लोगों के समाजवादी पार्टी के मुखिया के तस्वीर मीडिया से साझा की। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा मुखिया के दाएं और बाएं खड़े कफ सिरप में वांछित लोगों से क्या रिश्ते हें? इसे स्पष्ट करें।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। सपा कफ सिरप के वांछितों को क्यों सम्मान देने का काम कर रही है? ये लोग प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं। ये समूह सपा के सदस्य हैं। इनका पालन पोषण सपा ने किया है।

सपा अपना पाप सरकार पर मड़ रही
उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना पाप सरकार पर मड़ रही है। सरकार कफ सिरप मामले की निष्पक्ष जांच करा रही है। जल्द ही जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

भ्रष्टाचार पर किया प्रहार
ब्रजेश पाठक ने कहा कि लगातार प्रदेश को वन डिस्टिक वन माफिया, भ्रष्टाचार, कदाचार, गुंडागर्दी की ओर धकेलने वाले सपा के लोग अपने गिरेबान में झांक कर देखें। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ निष्पक्ष जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button