उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: 270 दिव्यांग बच्चों को वितरित किए सहायक उपकरण, शिक्षा में मिलेगा नया अवसर

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  करंजाकला,समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक करंजाकला में 270 दिव्यांग बच्चों को शिक्षण और जीवन यापन में सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर एलिम्को कानपुर के सहयोग से जिला समन्वयक डॉ. गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव (मम्मन) और विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में बच्चों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी छड़ी, एम.आर. किट, हियरिंग एड, रोलेटर सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने बच्चों के अभिभावकों को उपकरणों के सही और सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सभी विकास खंडों में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। उपकरण के प्रयोग में किसी भी समस्या के लिए अभिभावक सीधे विशेष शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय ने कहा कि यह उपकरण बच्चों की शिक्षा और प्रशिक्षण में सहायक होंगे, जिससे दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह विद्यालय जाकर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में जिला फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. पी. डी. तिवारी, विशेष शिक्षक संतोष मिश्रा, ज्योति सिंह, दुष्यंत सिंह, किरन पाण्डेय, एवं अन्य शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button