उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : एक अजगर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़:जिले में मंगलवार को वन्यजीव संरक्षण के तहत वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जौनपुर द्वारा दी गयी सूचना पर उनके कार्यालय से देवेश कुमार उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, विपिन कुमार यादव वन दरोगा, मारुति कुमार वर्मा वन दरोगा, लक्ष्मीकांत वन रक्षक एवं प्रतापगढ़ वन प्रभाग से अवध विहारी उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, परीक्षित मिश्रा वन दरोगा, राहुल कुमार गौतम वन दरोगा, वन्दना वर्मा वन दरोगा द्वारा चिलबिला हनुमान मंदिर के सामने मलियाना में अमित के घर पर छापा मारा गया। जिसमें नगर कोतवाली थाना इलाके के चिलबिला (गोड़े) निवासी सुरेश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद एवं कंधई थाना इलाके के दीवानगंज निवासी सूरज पुत्र गया प्रसाद को एक अजगर के साथ गिरफ्तार किया गया। सम्बन्धित विभाग द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button