उत्तर प्रदेशमहोबाराज्य खबरें

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को मोमेन्टों प्रदान कर अपर एसपी ने दी भावुक विदाई

जन एक्सप्रेस/महोबा: उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की यादगार विदाई हेतु बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा पुलिस लाइन अवस्थित सभाकक्ष में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उ0प्र0 पुलिस सेवा से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उनके परिवारीजनों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह, शॉल, उपहार व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा पुलिस सेवा में रहते हुये उनके द्वारा की गयी विभिन्न सराहनीय सेवाओं को याद करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखमय जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाओं के साथ भावुक विदाई दी गयी। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक लिपिक शशि तोमर, उ0नि0 काली चरन, कां0 जितेन्द्र सिंह शामिल है l विदाई समारोह के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय तेज प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी साइबर गौरव उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, पुलिसकर्मियों सहित उनके परिवारीजन उपस्थित रहे और सभी के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को ससम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button