उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस में भिक्षा मांगने को लेकर खूनी संघर्ष, दो भिक्षुओं में लाठी-डंडों से मारपीट, एक गंभीर घायल

जन एक्सप्रेस/हाथरस:  उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित गुड़हाई बाजार में भिक्षा मांगने को लेकर दो भिक्षुओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भिक्षुओं ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में अशोक गिरी नामक भिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा।

पीड़ित अशोक गिरी का आरोप है कि दूसरे भिक्षु कमलेश ने उन पर जानलेवा हमला किया।
घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलते ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button