उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस
जिले में SIR ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 1.89 लाख नाम कटे, 6 फरवरी तक दावा-आपत्ति का मौका

जन एक्सप्रेस/हाथरस: जिले में एसआईआर (Special Intensive Revision) ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जारी की गई सूची के अनुसार जनपद में कुल 9 लाख 73 हजार 909 मतदाता पंजीकृत पाए गए हैं।
एसआईआर पुनरीक्षण अभियान के दौरान 1 लाख 89 हजार 616 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। अलेख्य प्रकाशन से पूर्व जिले में कुल 11 लाख 63 हजार 525 मतदाता दर्ज थे, जिनमें से यह कटौती की गई है।
निर्वाचन विभाग ने आम नागरिकों को 6 फरवरी तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है। जिन मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।
फॉर्म-6 भरने की सुविधा ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन ECI ऐप पर भी उपलब्ध है। निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी जानकारी की जांच कर आवश्यक सुधार कराएं।






