उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: प्रेम विवाह से बढ़ा पारिवारिक तनाव, युवक के झुलसने का मामला, साली पर गंभीर आरोप

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर जिले से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक के झुलसने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे संदीप मिश्रा (30) पर आरोप है कि उनकी साली ने उन पर जलता हुआ कोयला फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार संदीप मिश्रा ने प्रतिमा चौहान से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया में थे। इस विवाह को लेकर परिजनों में नाराज़गी की बात सामने आ रही है।

इसी बीच, संदीप मिश्रा ने अपनी साली पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी है।

हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामला संवेदनशील है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button