जौनपुर: पुरानी रंजिश में शराब पिलाकर की हत्या, जफराबाद पुलिस ने आरोपी को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर थाना जफराबाद क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले मृतक को शराब पिलाई, फिर लकड़ी के डंडे से सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में जफराबाद पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी ओमकार सिंह उर्फ बच्चा सिंह को आलाकत्ल लकड़ी के डंडे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।
शराब की दुकान से शुरू हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को आरोपी ओमकार सिंह कजगांव बाजार स्थित शराब की दुकान पर पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात पूर्व परिचित गुरुप्रसाद यादव से हुई। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने मृतक को अत्यधिक शराब पिलाई और बहाने से उसे कजगांव रेलवे क्रासिंग के पार केबिन के पीछे ले गया।
वहां प्रेमचंद प्रजापति की समोसे की दुकान के पास लगे लकड़ी के डंडे को उखाड़कर आरोपी ने गुरुप्रसाद यादव के सिर, हाथ और पैरों पर लगातार वार किया। जब उसे लगा कि पीड़ित बेहोश हो गया है या मर चुका है, तो वह मौके से फरार हो गया।
भागने की फिराक में था आरोपी
घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी गांव नेवादा में हाईवे के नीचे बनी पुलिया में गाड़ी पकड़ने की फिराक में खड़ा था, तभी जफराबाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
आलाकत्ल बरामद, मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लकड़ी का डंडा और उसका टूटा हुआ टुकड़ा बरामद किया है। मृतक के पुत्र किशन यादव की तहरीर पर थाना जफराबाद में मु0अ0सं0-05/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2020 का मुकदमा थाना लाइनबाजार में दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल
उ0नि0 राधेश्याम सिंह (कस्बा प्रभारी) उ0नि0 जयदीप
उ0नि0 अनिल कुमार यादव
हे0का0 पंकज पूरी का0 सुधीर दूबेका0 राकेश गौड़
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।






