उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

सरायख्वाजा पुलिस की तत्परता से अपहृत बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर थाना सरायख्वाजा पुलिस ने सतर्कता और लगातार प्रयासों के दम पर अपहृत बालिका को सकुशल बरामद करते हुए अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार थाना सरायख्वाजा में पंजीकृत मु0अ0सं0-0045/2026, धारा 137(2) व 87 भारतीय न्याय संहिता से संबंधित प्रकरण में अपहृत बालिका की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कुत्तुपुर तिराहे के पास से आरोपी रामजी मौर्या उर्फ गूड्डू मौर्या पुत्र भैय्यालाल मौर्या, निवासी ग्राम फरीदाबाद, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद की गई बालिका को नियमानुसार आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया है तथा उसके बयान विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस सराहनीय कार्यवाही में उपनिरीक्षक सैय्यद हसन जाफर, हेड कांस्टेबल परमात्मानन्द यादव एवं कांस्टेबल मिथिलेश कुमार शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button