:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

जौनपुर पुलिस ने NDPS समेत गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एएसपी नगर के निर्देशन में हुई कार्रवाई, रसूलाबाद तिराहे के पास से दबोचा गया शशांक मौर्य

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने गंभीर धाराओं में पंजीकृत मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-354/25, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस एवं 21(ग)/27क/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वांछित अभियुक्त शशांक मौर्य पुत्र विनय कुमार मौर्य, निवासी पदुमपुर खास, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 31 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को रसूलाबाद तिराहे से भंडारी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान कारण गिरफ्तारी बताते हुए अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन एवं एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयदीप कोल, हेड कांस्टेबल विपुल राय, जितेंद्र पाण्डेय, समाकान्त यादव, शिवप्रकाश गौंड, कांस्टेबल विकास राय एवं नितीश यादव शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button