उत्तर प्रदेशचित्रकूटचित्रकूटराज्य खबरें

चित्रकूट में राजकीय हाईस्कूल सुरसेन के मेधावी बच्चे हुए सम्मानित

समग्र शिक्षा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जन एक्सप्रेस चित्रकूट: राजकीय हाईस्कूल सुरसेन, चित्रकूट में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश एवं गांव की संभ्रांत महिला श्रीमती सरोज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार शर्मा ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभालते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया। विद्यालय के सहयोगी शिक्षक सूर्य भूषण पाण्डेय ने व्यवस्था, अनुशासन एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में सराहनीय योगदान दिया।

इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरसेन के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीन्द्र कुमार सिंह, शिक्षक कमलेश, अनुदेशक मीरा देवी, गांव के युवा समाजसेवी सत्यवीर सिंह, शाह मोहम्मद उर्फ लाला भाई, विमलेश त्रिपाठी, रेखा गुप्ता, माया देवी, आशा देवी सहित विद्यालय के कर्मचारी धर्मेन्द्र यादव मौजूद रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद विभिन्न शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 10 की छात्राओं प्रिया, अनुराधा, अनामिका एवं कंचन को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय स्तर पर आयोजित कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बालिका वर्ग में माया, रीता, रीतू, अंजली, पल्लवी, काजल, अर्पिता एवं आंचल को पुरस्कार प्रदान किए गए। बालक वर्ग में रविकरण, मनीष, नजीरुद्दीन, सोनू, सोनू सिंह, सुजीत एवं अजय सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button