GPL कप फाइनल में मौदहा की शानदार जीत, शाहबाज पासा बने हीरो

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: मौदहा में चल रहे जीपीएल कप में 19 रनों से मौदहा ने अद्री बांदा को हराकर फाईनल मैच में लहराया अपना परचम। मौदहा के गुसियारी में एपीजे अब्दुल कलाम खेल मैदान में जीपीएल कप सीजन 19 का फाइनल मुकाबला अद्री बांदा वा के. जी. एन. मौदहा के बीच मैच खेला गया। जिसमें अद्रि बांदा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्ले बाजी करने उतरी के.जी.एन. मौदहा ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए, जबकि मौदहा की तरफ से सबसे ज्यादा शाहबाज पासा ने 32 बोलो में 74 रनों की पारी खेली, जवाब में उतरी अद्री बांदा ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी, जबकि इस फाइनल मैच की जीत का सेहरा जी एन मौदहा के सर पर उस वख्त बंधा, जब जी एन मौदहा ने 19 रनों से फाईनल मैच को बेहतरीन बैटिंग के बाद जीत लिया। इस मैच के चीफ गेस्ट क्षेत्रा अधिकारी सी.ओ. मौदहा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित कोतवाली मौदहा का स्टाफ मौजूद रहा। वही फाइनल मैच के मैंन ऑफ द मैच शाहबाज पासा रहे।
मैन ऑफ द सीरीज मोहम्मद आमिर मुरादाबादी रहे। जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 113 रन बनाए। जबकि 7 विकेट लिए। जबकि मैच के दौरान ग्राम प्रधान गुसियारी असरार अहमद खान, अच्छन भइया निहालुद्दीन भइया कमेरु भइया मलकू मामू सलीम भइया अब्दुल सज्जाद अच्छे भइया कदीर भइया गामा भइया नन्हू भइया घपलू भइया हनीफ भइया व समस्त ग्रामवासी सहित जी पी एल कमेटी मौजूद रही आज के मैच के अंपायर सहगल खान वा रहे स्कोरर जावेद अहमद सहित तौसीफ खान रहे मिथुन यादव कुश सिंह यादव रहे कॉमेंटेटर सरदार इरशाद खान व इरशाद खान आबिद जमाल आदिल जमाल रहे। लाइव मैच जैम मालिक ने दिखाया। इस मौके पर कमेटी के अली आमिर शेख हसन इदरीश फैय्याज साहिल कुलदीप सिंह पप्पू ठाकुर हातिम शाह करिया बाबू सहित बड़ी तादाद में दर्शक मौजूद रहे।






