उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

फायरिंग मामले में वांछित दो बाल अपचारी 24 घंटे में गिरफ्तार, सरायख्वाजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरायख्वाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में वांछित दो बाल अपचारियों को पुलिस ने घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ अभियुक्तों की तलाश में कोईरीडीहा चौराहे पर मौजूद थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खानपुर अकबर में हुई फायरिंग की घटना में शामिल दोनों आरोपी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। विश्वविद्यालय के पहले गेट के पास सड़क किनारे खड़े दो संदिग्धों को देखते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए टीम ने कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार बाल अपचारियों की पहचान शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह एवं आनंद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह, निवासी ग्राम अकबर जगदीशपुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई। दोनों को 09 फरवरी 2026 को समय 12:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना सरायख्वाजा पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। विधिक प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल विनोद सिंह एवं कांस्टेबल कृष्णानंद यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button