:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

जौनपुर: मां गुजराती हायर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर नौपेड़वा बक्शा विकास खण्ड के चुरावनपुर गांव में स्थित मां गुजराती हायर सेकेंडरी स्कूल (सीवीएसई बोर्ड) परिसर में रविवार को छात्र- छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कर अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में लगभग सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत के वैज्ञानिकों द्वारा सफलतापूर्वक लांच किया गया चन्द्रयान 3 का मॉडल, जल चक्र, स्मार्ट सिटी, डीएनए मॉडल, वॉटर फ्यूरिफिकेशन, ज्वालामुखी, ह्रदय, किडनी, जल सरंक्षण, सोलर आदि का बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत कर अभिभावकों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। मंत्रमुग्ध अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों को शाबासी दी।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू, मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनोज मिश्र, कक्षा 4 के छात्र अनुराग जायसलाल हृदय के बारे में पूछे , अनुराग जायसलाल ने सभी ज़बाब दिए डॉ. मनोज मिश्र जी छात्र अनुराग जायसलाल की तारीफ किए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button