उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में पूर्व विवाद और प्रेम प्रसंग के चलते 2 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पुरुष व एक महिला सहित तीन आरोपियों को घटना में प्रयुक्त आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि बीते दो दिन पूर्व 10 फरवरी को थाना बेहटा गोकुल पर सूचना मिली कि ग्राम बलेहरा निवासी अक्षय सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटकन्नू की गांव के ही कुछ लोगों द्वारा पेट में भाले से वार कर हत्या कर दी गई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।इस मामले में मृतक के भाई सूरज सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल में धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190, 352 बीएनएस के अंतर्गत पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस द्वारा मामले में नामजद अभियुक्त अजित सिंह उर्फ पिंकू सिंह, जगदीश पुत्रगण मुलायम सिंह तथा पुष्पा पत्नी जगदीश निवासीगण ग्राम बलेहरा थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई को घटना में प्रयुक्त आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा प्रयास जारी हैं। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक के भाई अभय सिंह का अजित सिंह उर्फ पिंकू की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। दोनों घर से भागकर शादी कर हिमाचल प्रदेश में रहने लगे थे। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। मृतक अक्षय सिंह गांव आए हुए थे, तभी आरोपियों ने रंजिशन उन पर हमला कर हत्या कर दी।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी तथा मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button