हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र में खेत गई महिला की धारदार हथियार से हत्या

जन एक्सप्रेस/हरदोई: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव में खेत पर काम करने गई महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जांच पड़ताल की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव निवासी लगभग 45 वर्षीय श्रीदेवी पत्नी सुरेश गुरुवार को दिन में अपने खेत पर प्याज की पौध लगाने गई थी।श्रीदेवी के साथ में दो बच्चे भी खेत पर गए थे।
लेकिन दोनों बच्चे खाना खाने के लिए वापस घर चले गए थे।और खाना खाकर जब बच्चे वापस खेत पर पहुंचे तो श्रीदेवी खेत में नहीं मिली।इसकी जानकारी बच्चों ने परिजनों को दी। परिजनों ने तलाश की, तो पडोस में ही स्थित गेहूं के खेत में श्रीदेवी का शव पड़ा मिला।प्रथम दृष्टया श्री देवी की धारदार हथियार से कान के पास वार कर हत्या किये जाने की आशंका है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।तथा घटना खुलासे के लिए दो टीमों का गठन करते हुए शीघ्र घटना के खुलासे हेतु निर्देश दिये।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अन्य बैधानिक कार्यवाई प्रचलित है।






