:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में 16 से 27 फरवरी तक चलेगा मीजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में मीजिल्स-रूबेला (एम.आर.) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 16 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक संचालित होगा। इसके अंतर्गत जनपद के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 05 तक के सभी बच्चों को एम.आर. का टीका लगाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मीजिल्स और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण हेतु विद्यालय भेजें, जिससे शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से दिनांक 13 फरवरी 2026 को अपराह्न 02:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार कक्ष में एक मीडिया वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में टीकाकरण अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी तथा मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के समस्त पत्रकार बंधुओं से उक्त मीडिया वर्कशॉप में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है, ताकि व्यापक स्तर पर अभियान का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सके और अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button