उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

बाक्स का ताला रेतकर लाखों के गहने उठा ले गए चोर

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर रसूलपुर गांव में गुरुवार की रात घर के भीतर कमरे में रखा लोहे के बाक्स का ताला रेतकर कर अज्ञात चोर लगभग डेढ़ लाख कीमत के गहने उठा ले गए। घटना की जानकारी दूसरे दिन होने पर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

गांव निवासी महावीर यादव का आरोप है कि रात में घर के मुख्य दरवाजे में ताला बंद कर परिवार के लोग सो गए। सुबह जब घर के भीतर कमरे में गये तो वहां रखे बाक्स का ताला कटा हुआ मिला। अन्दर रखा सोने की चेन,झुमका,बाली,दो अंगूठी और चांदी का पायल गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button