:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

CM योगी आदित्यनाथ ने किसानों को DBT से दी करोड़ों की राहत

जन एक्सप्रेस/हरदोई: उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि भवनों का शिलान्यास भी किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम नौनखारा, साण्डी निवासी कृषक गोकरन पुत्र मुंशी को उनकी फसल की क्षतिपूर्ति के रूप में 2,11,000 रुपये का डमी चेक मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर तहसील मुख्यालयों एवं सभी विकास खंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों पर किया गया।

तहसील सण्डीला में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी हरदोई उपस्थित रहे, जबकि जनपद स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विवेकानन्द सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखाया गया, जहां मुख्य विकास अधिकारी हरदोई एवं श्री अशोक कुमार, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि. मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर अरविन्द कुमार पुत्र अलखराम ग्राम थमरवां, धर्म सिंह पुत्र सालिक राम ग्राम सरखना, संत कुमार पुत्र रामचन्द्र ग्राम लालपुर, सुधीर पुत्र गया दीन ग्राम ढोलिया तथा राम नरेश पुत्र जयचन्द्र ग्राम रारा के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रहलाद पुत्र श्री गंगाराम ग्राम नेकपुर नेवादा को 1,53,720 रुपये, श्रीराम पुत्र सालिकराम ग्राम मलेहरा को 1,44,025 रुपये, आशुतोष पाण्डेय पुत्र अनिल कुमार पाण्डेय ग्राम संजलपुर को 59,353 रुपये तथा विश्राम पुत्र रग्गा ग्राम परसोला को 1,32,807 रुपये की फसल क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई। जनपद में डीबीटी के माध्यम से कुल 5709 किसानों के खातों में 1,41,60,752.60 रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पाण्डेय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी इन्द्रजीत यादव, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर विनीत कुमार, जिला समन्वयक फसल बीमा कम्पनी संतोष राय सहित उनकी टीम तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button