एआई आधारित मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र, राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सजी विज्ञान प्रदर्शनी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: Rajaram Memorial Public School में शनिवार को आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में पहुंचे अभिभावक बच्चों की कला, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दक्षता देखकर अभिभूत नजर आए।
विज्ञान और कला का अद्भुत संगम
प्रदर्शनी में हार्ट, बीपी, शुगर जांच प्रणाली, मानव शरीर के अंगों की कार्यप्रणाली, प्रदूषण नियंत्रण, एसी मॉडल, ऑटो जेसीबी, रेलगाड़ी, ट्रैफिक सिस्टम, वाटर टैंक अलार्म, वाटर साइकिल और आकर्षक ताजमहल जैसे मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विशेष आकर्षण रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मॉडल, जिन्होंने आगंतुकों और अतिथियों को खासा प्रभावित किया।
रचनात्मक थीम ने बढ़ाया रोमांच
छात्राओं द्वारा बनाया गया दिल्ली का मीनार मॉडल सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। इसके अलावा समुद्री जीवों की दुनिया, द जंगल बुक, ग्लोबल वार्मिंग और भूत बंगला जैसे थीम आधारित मॉडल रोमांच से भरपूर रहे।
मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन
Veer Bahadur Singh Purvanchal University
के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनोज मिश्र ने फीता काटकर किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “यही बच्चे देश की धरोहर हैं, जिन्हें उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।”
विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद जायसवाल ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।






