उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

बदलापुर तहसील में गरजा ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’, डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र का सख्त संदेश

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: Badlapur तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में प्रशासनिक सख्ती और संवेदनशीलता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी
Dinesh Chandra
ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक
Kunwar Anupam Singh
भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


 अवैध अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश

ग्राम विट्ठुआ खुर्द निवासी रामसमुझ ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने उपजिलाधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं बड़ैरी निवासी दान बहादुर यादव ने चकमार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को उसी दिन अतिक्रमण हटवाकर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


 प्रधानमंत्री आवास में बाधा, संयुक्त जांच के आदेश

थरथरी निवासी राजकुमार ने शिकायत की कि दबंगों द्वारा उनका प्रधानमंत्री आवास नहीं बनने दिया जा रहा है। डीएम ने तहसीलदार और एसएचओ को संयुक्त जांच कर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।


 दिव्यांग बालिका को मिला सम्मान

ढेमा बदलापुर निवासी केसरी प्रसाद दुबे ने अपनी दिव्यांग पुत्री के लिए दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

बालिका की जिजीविषा की सराहना करते हुए डीएम ने उसे अंगवस्त्र व चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया और शीघ्र प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।


 कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ अग्रसारित किया गया।

डीएम ने विशेष रूप से संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया और अधिकारियों को पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने की हिदायत दी।


 अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार योगेन्द्र पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जनपद की अन्य तहसीलों में भी ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ आयोजित कर जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button