पुलिस लाइन में एसपी दीपक भूकर ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, दिया निर्देश

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल अभ्यास करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन व विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया गया। एसपी ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए आदेश कक्ष में कर्मचारियों को उनके दायित्वों को समझाया गया। अभिलेखों का भी एसपी ने निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, वर्दी की शुद्धता, शारीरिक दक्षता एवं समय की पाबंदी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रशिक्षण अवधि को आत्मविकास का सर्वोत्तम अवसर बताते हुए पुलिस सेवा में सत्यनिष्ठा, व्यवहार-कुशलता एवं जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम एवं 112 आपातकालीन सेवा कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मियों की कार्यप्रणाली, अभिलेखीय व्यवस्था एवं प्रतिक्रिया तत्परता का अवलोकन किया गया। एसपी द्वारा निरंतर सतर्कता एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सीओ सिटी शिवनारायण वैस, प्रशिक्षु आईपीएस मो. आफताब आलम एवं प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय उपस्थित रहे।






